फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बारिश ने तपिश भरी गर्मी से दिलाई निजात

बारिश ने तपिश भरी गर्मी से दिलाई निजात

Wed, 30 May 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
बारिश ने तपिश भरी गर्मी से दिलाई निजात
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

सूरज की तपिश से बेहाल लोगों के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। दोपहर बाद मौसम की बदली करवट के बीच क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। तापमान में भी खासा गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के होने के बाद 37 डिग्री पर जा पहुंचा। चकराता का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार की सुबह लोग सोकर उठे तो सूरज के तेवर सख्त थे। सुबह सात बजे से ही सूरज की तपिश शरीर में चुभन पैदा करने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही पारा उछाल मारने लगा। लेकिन दोपहर दो बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे। तीन बजे बारिश का दौर शुरू हो गया। जो करीब एक घंटे तक जारी रहा। इसके बाद भी क्षेत्र में रूक-रूक कर बारिश होती रही। पहाड़ी अंचलों में भी दोपहर बाद हवाओं के साथ खूब बारिश हुई। पर्यटकों ने भी मौसम का भरपूर लुत्फ उठाया। शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। पर्यटक स्थल गुलजार हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed