{"_id":"5b0ae84b4f1c1b8b6e8b4f19","slug":"15274414899-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएचडीसी के अधिकारियों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएचडीसी के अधिकारियों ने चलाया सफाई अभियान
Updated Sun, 27 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। टीएचडीसी के अधिकारी और कर्मचारियों ने विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के आवासीय और कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। परियोजना के 120 अधिकारी-कर्मचारियों ने परियोजना स्थल आसपास सफाई की। परियोजना के महाप्रबंधक यूके सक्सेना ने अधिकारियों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परियोजना निर्माण में भी पर्यावरणीय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सफाई के दौरान इकट्ठा किए गए 30 बैग प्लास्टिक और अन्य कूड़े को निस्तारण के लिए नगर पालिका चमोली को सौंपा गया। इस मौके पर परियोजना के उपमहाप्रबंधक बीके सिंह, पीके नैथानी, संदीप कुमार, गजेंद्र सिंह, केके पांडेय, राजीव और विमल दुर्गापाल आदि मौजूद थे।