{"_id":"5b0875204f1c1bb36e8b49f5","slug":"15272809229-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेव किड्स फेस्टीवल में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगे नन्हीं दुनिया के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेव किड्स फेस्टीवल में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगे नन्हीं दुनिया के छात्र
Updated Sat, 26 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
नन्ही दुनिया स्कूल में पढ़ने वाले छह छात्रों का चयन यूक्रेन और पोलैंड में आयोजित होने वाले ब्रेव किड्स फेस्टिवल के लिए किया गया है। 30 मई से 10 जुलाई के बीच आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल में यह छात्र भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
शुक्रवार को यह छात्र महोत्सव में प्रतिभाग लेने के लिए रवाना हो गया। स्कूल प्रबंधन ने इन छात्रों को कार्यक्रम आयोजित कर बधाई दी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी छात्रों को महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बधाई दी है। छात्र समाजसेवी आशु सात्विक गोयल के नेतृत्व में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के लिए स्कूल की दिव्या चौहान, खुशी, पूर्णिमा कश्यप, नैंसी रावत, सानिया, सुमित शर्मा का चयन किया गया है। स्कूल की चीफ प्रोमोटर किरन उल्फत गोयल ने बताया कि बीते 71 साल से स्कूल पढ़ाई के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है।