{"_id":"5b06ee2e4f1c1b9f6e8b46a9","slug":"15271808411825-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में 25 घंटे बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में 25 घंटे बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति
Updated Thu, 24 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में 25 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। बुधवार को शाम पांच बजे आंधी से श्रीनगर के समीप डुंगरीपंथ में 66 केवी की हाईटेंशन लाइन के दो तार टूट गए थे। इससे संपूर्ण चमोली जिले में बिजली गुल हो गई थी। डुंगरीपंथ के जंगलों में भीषण आग लगी होने के कारण निगम के कर्मचारियों को बिजली के तारों को जोड़ने में दिक्कतें हुईं। ऊर्जा निगम ने कर्णप्रयाग और पोखरी ब्लॉक में सिमली ग्रिड से बिजली सप्लाई की, लेकिन गोपेश्वर, जोशीमठ और घाट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शाम छह बजे सुचारु हो पाई। ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार का कहना है कि संपूर्ण जिले में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।