{"_id":"5b05d6e64f1c1bda408b77b4","slug":"15271093441-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपोवन बाईपास पर खुला ठेका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपोवन बाईपास पर खुला ठेका, हंगामा
Updated Thu, 24 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश।
तपोवन बाईपास मार्ग किनारे वनभूमि पर खोखा डालकर अंग्रेजी शराब की दुकान चलाने पर हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर ठेका संचालकों को धुन दिया, जिसके बाद वनकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने की कोशिश की। रेंज अधिकारी ने खोखा से अंग्रेजी शराब की छह पेटियां बरामद कर उसे सीज कर दिया है। संबंधित के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
ढालवाला के लिए आवंटित शराब की दुकान के संचालक ने बुधवार शाम करीब पांच बजे वन विभाग की अनुमति के बगैर तपोवन बाईपास मार्ग किनारे वनभूमि पर खोखा डालकर अंग्रेजी शराब बेचनी शुरू कर दी, जिसकी भनक ढालवाला में शराब के ठेका का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों को लग गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दुकान संचालकों को धुन दिया। घटना की जानकारी लगते ही शिवपुरी रेंज की वन क्षेत्राधिकारी स्पर्श काला और मुनिकीरेती पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने दुकान में रखी करीब छह पेटी शराब को कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया।
कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की रेंज अधिकारी स्पर्श काला और थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। करीब एक घंटे तक चले हंगामा के बीच वन विभाग की टीम शराब को जब्त कर रेंज कार्यालय ले गई।
विज्ञापन
रेंजर स्पर्श काला ने बताया कि वन विभाग की बिना अनुमति के वनभूमि पर ठेका खोला गया है। बताया कि खोखे को सीज कर उसे हटाया जा रहा है। बताया कि संबंधित के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।