{"_id":"5b05d6d64f1c1b1a5e8b6aa0","slug":"152710932814-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में ऑटो-टैंपो के लिए ट्रैफिक प्लान लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में ऑटो-टैंपो के लिए ट्रैफिक प्लान लागू
Updated Thu, 24 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश।
तीर्थनगरी में जाम की समस्या को देखते हुए संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस ने शहर में ऑटो व टेंपो के लिए ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है, जिसमें जयराम आश्रम चौक से चंद्रभागा पुल तक का एरिया जीरो जोन घोषित किया गया है। हरिद्वार से आने वाले ऑटो व टेंपो का अंतिम स्टॉप पुराना रोडवेज बस अड्डा तिराहा निर्धारित किया गया है। अब जीरो जोन में वाहन रोक सवारी उतारने और बैठाना पर कार्रवाई जाएगी।
बुधवार को हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित एआरटीओ कार्यालय में ऑटो और टेंपो यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एआरटीओ डॉ. अनीता चमोला व सीओ वीरेंद्र सिंह रावत ने बैठक की। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए उन्होंने निर्धारित किए गए नियमों की जानकारी दी। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वाहन चालकों से व्यवस्था में संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की गई।
मौके पर उत्तराखंड विक्रम मालिक एवं चालक एसोसिएशन तपोवन के अध्यक्ष त्रिलोक भंडारी, रामझूला विक्रम यूनियन अध्यक्ष सुनील शर्मा, ऑटो यूनियन बस स्टैंड अध्यक्ष सोमनाथ अरोड़ा, बिरेंद्र सजवाण, सोहन गौनियाल के साथ हरिद्वार और डोईवाला की ऑटो व टेंपो यूनियनों के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
जीरो जोन का पालन कराना चुनौती
संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस वर्षों से ऋषिकेश-हरिद्वार राजमार्ग स्थित जयराम आश्रम चौक से लेकर चंद्रभागा पुल तक जीरो जोन घोषित कर चुकी है, लेकिन इसका पालन कराना चुनौती से कम नहीं है। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन लोगों के लिए आम बात है। तिपहिया चालक कहीं भी वाहन रोक कर सवारियां उतारने या बैठाने लग जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है।
ऑटो-टेंपो के लिए ट्रैफिक प्लान
- जयराम आश्रम चौक से चंद्रभागा पुल तक जीरो जोन।
- हरिद्वार के ऑटो-टेंपो का लास्ट स्टॉप पुराना रोडवेज बस अड्डा तिराहा।
- तपोवन से हरिद्वार सवारी लेकर ऑटो-टेपो बाईपास मार्ग से जाएंगे हरिद्वार।
- शहर में अनावश्यक रूप से नहीं दौड़ाएंगे ऑटो व टेंपो।
- वाहनों में यूनियनों के पहचान चिन्ह करेंगे चस्पा।
- वाहनों में किराया लिस्ट चस्पा करना अनिवार्य।