{"_id":"5b059ea94f1c1b1a5e8b68f3","slug":"15270949476-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाड़े पर लगा रहा दो घंटे का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाड़े पर लगा रहा दो घंटे का जाम
Updated Wed, 23 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चमोली। चमोली बाजार, पीपलकोटी और जोशीमठ के सेलंग में आए दिन जाम लग रहा है। बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे चमोली में चाड़े पर फिर जाम लग गया। यहां बदरीनाथ की ओर से जा रहे यात्रा वाहन और कर्णप्रयाग की ओर से आ रही बस के कारण दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। कुछ तीर्थयात्री वाहन में ही जाम खुलने का इंतजार करते रहे तो कुछ सड़क किनारे इंतजार करते रहे। दोपहर करीब दो बजे पुलिस जाम खुलवा पाई।
बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर संकरा और तीखे मोड़ वाला है। 20 मई को भी इसी स्थान पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चमोली के थानाध्यक्ष दीपक रावत का कहना है कि हाईवे पर यातायात को सुव्यवस्थित करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। अधिक समय तक जाम नहीं लगने दिया जा रहा है।