{"_id":"5b02fd7e4f1c1bd9408b6ebd","slug":"15269226186-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम परखाल, लोल्टी और सोल पट्टी में करेंगे जनसभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम परखाल, लोल्टी और सोल पट्टी में करेंगे जनसभाएं
Updated Mon, 21 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। थराली विधानसभा चुनाव के तहत मंगलवार को (आज) सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रचार के लिए यहां पहुंचेंगे। सीएम कड़ाकोट पट्टी के केंद्र बिंदु परखाल सहित तीन स्थानों पर सभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम को भाजपा यहां सबसे बड़े स्टार प्रचारक के तौर पर पेश कर रही है।
भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र भट्ट ने बताया कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार को सुबह दस बजे कड़ाकोट पट्टी के परखाल में जनसभा करेंगे। सुबह 11 बजे थराली के लोल्टी में और दोपहर दो बजे 18 से अधिक गांवों की पट्टी सोल पट्टी के बूंगा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम पार्टी प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह के समर्थन में प्रचार करेंगे। स्टार प्रचारक के तौर पर पूर्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उप्र. के सीएम योगी सहित कई बड़े नाम भाजपा ने प्रचारित किए थे, लेकिन अब विधानसभा में केवल सीएम की जनसभाओं के कार्यक्रम तय होने के बाद साफ है कि विधानसभा चुनाव में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ही भाजपा का बड़ा चेहरा होंगे। भट्ट ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य में बनी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार को लेकर लोगों का समर्थन मिल रहा है।
भाजपा नेता ने किया जनसंपर्क
देवाल। भाजपा नेता ने ब्लाक के कई गांवों का भ्रमण कर पार्टी प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह को वोट देने की अपील की। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार ने जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान संजय कुमार ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में भष्ट्राचार पर लगाम लगा है। कई गांवों को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। सभी गांवों के विद्युतीकरण के लिए बिजली लाइन बिछाई जा रही है। इस मौके पर कृष्णा बिष्ट, गिरीश मिश्रा, केडी मिश्रा, शीतल सिंह, जीवन मिश्रा आदि मौजूद थे।