{"_id":"5b02fb984f1c1be5408b6e8b","slug":"15269221311-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवमूर्ति के समीप बाल-बाल बचे वाहन में बैठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवमूर्ति के समीप बाल-बाल बचे वाहन में बैठे लोग
Updated Mon, 21 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवमूर्ति के समीप एक टैक्सी गदेरे में गिरने से बाल-बाल बच गई। टैक्सी के पत्थरों पर अटकने से बड़ा हादसा टल गया। वाहन में चालक सहित नौ लोग सवार थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सवारियों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला।
सोमवार सुबह देवप्रयाग से दिल्ली के लिए निकली टैक्सी लगभग 6 किमी आगे तकनीकी खराबी के चलते सड़क से नीचे उतर गई, लेकिन यहां आल वेदर रोड कटिंग के मलबे और पत्थरों में टैक्सी अटक गई। इसके बाद वाहन में बैठे लोगों की जान में जान आई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बचाव दल ने एक-एक करके अंदर बैठे लोगों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। वाहन में चालक गुरुनाम सिंह ने सहित देवप्रयाग और आसपास की नौ सवारियां थीं। देवप्रयाग थाने के एसआई सुधांशु कौशिक ने बताया कि सवारियां दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हो गई।