फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डबल इंजन की सरकार में नहीं घूम रहा विकास का पहिया: हरीश

डबल इंजन की सरकार में नहीं घूम रहा विकास का पहिया: हरीश

Sat, 19 May 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
डबल इंजन की सरकार में नहीं घूम रहा विकास का पहिया: हरीश
नारायणबगड़/गोपेश्वर। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने राज्य में बेटियों और बुजुर्गों के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं संचालित की थीं केंद्र और राज्य सरकार ने उन योजनाओं को बंद कर दिया है। गरीब तबके के ग्रामीणों को सस्ते गल्ले की दुकानों में राशन नहीं मिल रहा है। क्या इन्हीं अच्छे दिनों के लिए लोगों ने भाजपा का साथ दिया था।
विज्ञापन

भगोती गांव में आयोजित एक जनसभा में पूर्व सीएम हरीश रावत ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि थराली के पूर्व विधायक डा. जीतराम के कार्यकाल में थराली क्षेत्र में चार नई तहसील खुलीं। क्षेत्र में करीब एक दर्जन सड़कों को शासन की स्वीकृति और स्कूलों का उच्चीकरण हुआ। तलवाड़ी महाविद्यालय को पीजी का दर्जा दिलवाकर यहां के छात्र-छात्राओं को राहत दिलवाई। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी लखपत बुटोला ने कहा कि कांग्रेसकाल के विकास कार्य धरातल पर दिखाए जा सकते हैं, लेकिन भाजपा की सरकार ने अभी तक क्षेत्र में एक भी विकास कार्य नहीं किए। जनता का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है। इससे पूर्व पूर्व सीएम ने मौणा, मनोड़ा, कंडवाल गांव, झिंझौणी सहित कई दुर्गम गांवों में जनसंपर्क किया। इस मौके पर प्रत्याशी डा. जीतराम, पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत, पृथ्वीपाल सिंह चौहान, सुशील रावत, ललित फर्स्वाण, मुकेश नेगी, सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


डा. जीतराम पहुंचे बेराधार, धरातल्ला के गांवों में
देवाल। कांग्रेस प्रत्याशी डा. जीतराम ने बेराधार पहुंचकर लोगों से जनसमर्थन देने की अपील की। डा. जीतराम ने कहा कि पूर्व में यहां ग्रामीण 10 किमी पैदल चलकर पहुंचते थे, लेकिन पूर्व कांग्रेस सरकार ने यहां सड़क की स्वीकृति और निर्माण किया। यही नहीं बेराधार और बमोटिया के लिए कई योजनाओं का निर्माण किया। लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही विकास कामों पर रोक लग गई। डा. जीतराम ने धरातल्ला, धरामल्ला, श्रींगथल आदि गांवों में जनसंपर्क और जनसभा की। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, महाबीर बिष्ट, लखन रावत, रघुवीर सिंह, खिलाप सिंह, गौरव खत्री, दीपक सिंह, राजेंद्र दानू, गोविंद सिंह पांगती और गोविंद राम आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed