{"_id":"5b005b614f1c1b5a798b5042","slug":"152675004416-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले
Updated Sat, 19 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर/ऊखीमठ। पंच केदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शनिवार को सुबह चार बजे ब्रह्ममुहूर्त में खोल दिए गए हैं। इस दौरान मंदिर में पहुंचे करीब पांच सौ शिव भक्तों ने भगवान के मुख के दर्शन कर मनौतियां मांगीं। इस वर्ष रुद्रनाथ मंदिर की पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी आचार्य पंडित हरीश भट्ट को सौंपी गई है। उधर, द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हो गई है।
गत शुक्रवार को देर शाम सात बजे पनार बुग्याल से रुद्रनाथ की उत्सव डोली रुद्रनाथ मंदिर पहुंची। शनिवार को सुबह चार बजे ब्रह्ममुहूर्त में रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए गए। मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट ने मंदिर के कपाट खुलने के बाद रुद्रनाथ की अभिषेक पूजा की। उधर, भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर से देर शाम रात्रि प्रवास के लिए प्रथम पड़ाव राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंची। 21 मई को विधिविधान व पारंपरिक रीति-रिवाजों से मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।