{"_id":"5aff39be4f1c1be0408b66b3","slug":"152667589819-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या : टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या : टम्टा
Updated Sat, 19 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा शुक्रवार को कैम्पटी स्थित कांडीखाल में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने कर्नाटक में भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के पास पूर्ण बहुमत था, लेकिन वहां के राज्यपाल ने पहले भाजपा को न्योता दिया। अगर यहीं सिद्धांत है तो गोवा मणिपुर मेघालय आदि में इसका अनुसरण क्यों नहीं किया गया।
शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए टम्टा ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का दावा किया था। लेकिन एनएच 74 घोटाले की सीबीआई जांच से पीछे हट रही है। कहा कि राज्य में कोई टूरिज्म नीति नहीं है। केदारनाथ में थोड़ी से बर्फ गिरने पर ही पर्यटक डरकर केदारनाथ छोड़ देते है।
धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि टूरिज्म नीति पूर्ववर्ती सरकार ने बनाई थी। जिसमें पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने की बात कही गई थी। जिसे भाजपा सरकार ने अब लागू कर रही है। कहा कि एनएच 74 घोटाले की सीबीआई जांच न होना दुखद विषय है। निकाय चुनाव में सरकार के परिसीमन को आधार बनाकर चुनाव में विलंब कराने का आरोप लगाया।