फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जेठ के महीने में भी नेमत बरसा रहा मौसम

जेठ के महीने में भी नेमत बरसा रहा मौसम

Fri, 18 May 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
जेठ के महीने में भी नेमत बरसा रहा मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

जेठ माह में जहां मैदानी इलाकों में सूरज आग उगल रहा है। उमस और गरमी से लोग बेहाल है। वहीं चकराता में शांत और ठंडी फिजाओं के बीच प्रकृति नेमत बरसा रही है। जेठ के महीने में भी मौसम कूल बना हुआ है। यहां न तो आपको गाड़ियों का शोर शराबा मिलेगा और नहीं ही ज्यादा भीड़-भड़ाका। ऐसे में यहां आप सूरज की तपिश भरी गरमी से दूर चैन की सांस ले सकते हैं।
मसूरी हिल स्टेशन से 99 किमी और राजधानी देहरादून से 86 किमी पर स्थित इस इलाके में नैसर्गिक सौंदर्य का खजाना छिपा हुआ है। हसीन वादियां और जंगल पर्यटकों को बरबस ही आकर्षिक करते हैं। एशिया के सबसे ऊंचे वाटर फॉल में शुमार टाइगर फॉल भी यहां से महज तीन से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। जहां पर आप अपने परिवार के साथ पिकनिक का मजा उठा सकते हैं।
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में जहां पारा 38-39 डिग्री के बीच झूल रहा है वहीं यहां पर अभी भी पारा 22 डिग्री पर बना हुआ है। इसी के साथ यहां चलने वाली शीतल हवाएं भी शरीर को राहत प्रदान करती है। प्राइवेट होटलों के साथ ही यहां पर कई सरकारी और गेस्ट हॉउस की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकराता के पास घूमने की जगह
खड़ंबा, देववन, रामताल गार्डन, ठाणा डांडा, बैराटखाई, टाइगर फाल, लाखामंडल, मोईगड झरना, कथियान, बुधेर टाप आदि स्थल चकराता के पास हैं।

कैसे पहुंचे चकराता
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से 86 किलोमीटर दूर चकराता पहुंचने के लिए देहरादून से वाया टैक्सी और बस से पहुंचा जा सकता है। सात हजार फिट पर बसे चकराता से पहाड़ों का सुंदर नजारा बरबस ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।


रोजाना बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक
शांत फिजाओं के लिए मशहूर चकराता के दीदार को बड़ी संख्या में सैलानी चकराता पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर यहां पर्यटकों की संख्या में खासा बढ़ोतरी हो जाती है। पर्यटकों को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके लिए अब आसपास के कस्बों में भी बड़ी संख्या में होटल, लॉज और रेस्तरां खुल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed