फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आईसीएसई और आईएससी में छात्रों का रहा दबदबा

आईसीएसई और आईएससी में छात्रों का रहा दबदबा

Tue, 15 May 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
आईसीएसई और आईएससी में छात्रों का रहा दबदबा
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईसीसी) के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए हैं। तीर्थनगरी में ऋषिकेश पब्लिक स्कूल और ओमकारानंद सरस्वती निलायम स्कूल अव्वल रहे। ऋषिकेश पब्लिक स्कूल आरपीएस के व्योम गुप्ता 12वीं और ओएसएन के सौरभ रणाकोटी 10वीं में टॉपर रहे। 12वीं में आरपीएस दूसरी बार नगर में टॉप में रहा।
आरपीएस स्कूल के छात्र व्योम गुप्ता ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर तीर्थनगरी में टॉप करने के साथ ही स्कूल का नाम रोशन किया। इसके अलावा सृष्टि 93.25 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में दूसरे और अनिरुद्ध त्यागी 92.25 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। दूसरी ओर मुनिकीरेती स्थित ओमकारानंद सरस्वती निलायम स्कूल की 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में सृष्टि गुरेजा 94.8 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रही। जबकि संदीप जेठुड़ी 94.5 के साथ दूसरे और स्मृति कुकरेती 91 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

मॉडर्न पब्लिक स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में कशिका अग्रवाल ने 97.5 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर विधि अग्रवाल 94 प्रतिशत और मीमांसा गौड़ 92.5 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उधर, आईसीएसई 10वीं के परिणामों में ओमकारानंद सरस्वती निलायम स्कूल के छात्र नगर में पहले स्थान पर रहे। विद्यालय में सौरभ रणाकोटी 97 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर रहे। दूसरा स्थान 95.6 प्रतिशत अंक के साथ अनुष्का खंडूरी और 93.6 अंक के साथ आयुष चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं के परिणामों में मॉर्डन स्कूल का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में अनंत ग्वाड़ी ने 94.80 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयुष कपरुवान ने 91.20 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और अनिष्क चमलवान 89 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में भी सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे। स्कूल में 92 प्रतिशत अंक के साथ मयंक गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया। 90.2 प्रतिशत अंक केे साथ वंश ने दूसरा और 90 प्रतिशत अंक के साथ विवेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed