{"_id":"5af751b24f1c1be5408b4d1a","slug":"152615774320-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेंवल नदी में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेंवल नदी में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन
Updated Sun, 13 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के कोर जोन से सटी हेंवल नदी में बेरोकटोक खनन कार्य जारी है। नदी में जिस स्थान पर जेसीबी लगाकर खनन किया जा रहा है, पार्क के बफर जोन की सीमा इससे भी दो किमी. आगे तक है। यमकेश्वर तहसील प्रशासन सिंचाई विभाग और टाइगर रिजर्व प्रशासन लापरवाह बने हुए हैं। यमकेश्वर की हेंवल घाटी में रत्तापानी के कालू गदेरा क्षेत्र में बीते करीब एक महीने से अनधिकृत तौर पर नदी में खनन हो रहा है। बाकायदा खनन सामग्री के ढुलान के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के बफर जोन में बैराज-कांडी नेशनल हाईवे से हेंवल तक सरकारी भूमि पर पुराने रास्ते को चौड़ा कर ट्रक नदी में उतारे जा रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो इस क्षेत्र में पार्क के बफर जोन होने के कारण नदी का पट्टा आवंटन नहीं हो सकता है। ऐसे में यहां सक्रिय खनन माफिया कुछ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खनन करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नदी के आसपास कुछ स्थानीय लोगों की भूमि है, जिसकी आड़ में हेंवल नदी की मुख्य धारा में अवैध खनन कर माफिया चांदी काट रहे हैं। नदी से खनन सामग्री का ढुलान चौबीस घंटे जारी है।
नदी में चल रहे अनधिकृत बीच कैंप
ऋषिकेश। क्षेत्र में कुछ लोगों ने अपनी रजिस्टर्ड भूमि को बीच कैंप संचालकों को लीज पर दी हुई हैं, जिनमें बाकायदा कैंप संचालित किए जा रहे हैं। इसी रजिस्टर्ड भूमि की आड़ लेकर हेंवल नदी और इसके आसपास बाहरी लोगों के साथ मिलीभगत कर अवैध खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
हेंवल नदी में अवैध खनन का मामला संज्ञान में नहीं है। नदी में खनन का कोई पट्टा जारी नहीं किया गया है। यदि नदी में अनधिकृत तौर पर खनन कार्य किया जा रहा है, तो इसे दिखवाया जाएगा और संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- सुधीर मोहन, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग कोटद्वार डिवीजन।