{"_id":"5af5ce804f1c1bd9408b47c8","slug":"15260586217-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनिमहाराज ने की अनुयायियों के साथ शांति व सद्भाव के लिए शांति विधानपूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनिमहाराज ने की अनुयायियों के साथ शांति व सद्भाव के लिए शांति विधानपूजा
Updated Fri, 11 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बदरीनाथ धाम से लौटे जैन मुनि सूरत सागर जी महाराज ने स्थानीय ऋषभदेव जैन मंदिर में अपने अनुयायियों के साथ विश्व शांति व सद्भावना के लिए शांति विधानपूजा आयोजित की। इस मौके पर विभिन्न प्रदेशों व देशों से पहुंचने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं से देवभूमि के तीर्थों और धामों में स्वच्छता व पवित्रता बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुनि महाराज सूरत सागर ने कहा कि उन्होंने अपनी बदरीनाथ धाम पद यात्रा 5 अप्रैल को मुज्जफरनगर के साहपुर से शुरू की थी, जिसके बाद वह 29 अप्रैल को बदरीनाथ धाम पहुंचे और 30 अप्रैल को वहां दिगंबर जैन मंदिर के कपाट खोल ऋषभदेव भगवान के चरणपादुका के दर्शन किए। कहा कि देवभूमि के कण-कण में देवों का निवास है। यात्रियों को इसकी पवित्रता व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने यात्रा मार्गाें पर मांस और मदिरा की दुकानों को लेकर नाराजगी जताई। इस मौके पर ऋषभ देव जैन मंदिर श्रीनगर में आयोजित शांति विधान महापूजा कार्यक्रम में स्थानीय लोगों सहित अनुयायियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सुमार्ग श्री माता, संजय जैन, नरेंद्र कुमार जैन, राजेश कुमार, रेनू जैन, सलोनी, राशि, पंजक कुमार, नीमा, मीनाक्षी, दीपाली, रश्मि व आलोक कुमार जैन आदि शामिल थे।