{"_id":"5af5ce6b4f1c1bcf408b4774","slug":"152605860111-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोरी ऑफ इंडिया सम्मान मिलने पर कर्मियों ने किया महाप्रबंधक का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लोरी ऑफ इंडिया सम्मान मिलने पर कर्मियों ने किया महाप्रबंधक का भव्य स्वागत
Updated Fri, 11 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उत्तराखंड जल संस्थान पौड़ी के महाप्रबंधक जेआर गुप्ता को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए थाईलैंड में ग्लोरी ऑफ इंडिया से सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य में विभागीय अधिकारियों व कर्मियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
शुक्रवार को गढ़वाल जल संस्थान श्रीनगर कार्यालय पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने जेआर गुप्ता का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित सभा में महाप्रबंधक गुप्ता ने कहा कि जो सम्मान उनको मिला है, उसके पीछे कर्मियों का सहयोग व उनका विभागीय कार्यों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होना है। गुप्ता ने त्याग और समर्पण के साथ ही जनहित को सर्वोपरी बताया। इस मौके अधिशासी अभियंता सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने महाप्रबंधक के कार्यों की सराहना करते हुए इस सम्मान को अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। सहायक अभियंता कृष्णकांत व सोहन सिंह जेठूली ने कहा कि महाप्रबंधक जेआर गुप्ता ने विभागीय कार्यों को अपने अमूल्य योगदान दिया है। इसी का परिणाम है, कि आज पेयजल समस्या से लोगों को निजात मिली है। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता विनोद भट्ट, कर्मचारी संगठन के मंडलीय अध्यक्ष भानु प्रसाद भट्ट, सूरत सिंह राणा, अनंतराम भट्ट, माधवानंद जोशी, विजय मोहन नौटियाल, जयवीर सिंह रावत, राजेंद्र पुरी, सुशील कोटनाला, रामप्रसाद पंत आदि मौजूद थे।