{"_id":"5af5cd7c4f1c1be9408b47d4","slug":"152605836119-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीआरआर, जीआईसी किलकिलेश्वर व श्रीनगर ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीआरआर, जीआईसी किलकिलेश्वर व श्रीनगर ने जीते मैच
Updated Fri, 11 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। रोटरी क्लब की ओर से आयोजित टी-20 स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में जीआईसी श्रीनगर, एसजीआरआर व जीआईसी किलकिलेश्वर ने अपने-अपने मैच जीते।
जीआईएंडटीआई मैदान में आयोजित हो रही स्कूली टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को 3 मैच खेले गए। दिन का पहला मैच एसजीआरआर व भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसजीआरआर ने 12 ओवरों में 7 विकेट खोकर 66 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट खोकर मात्र 57 रन ही बना पाई। एसजीआरआर की टीम 18 रनों से विजयी रही। दिन का दूसरा मैच जीआईसी श्रीनगर व जीआईसी दिखोल्यू के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीआईसी दिखोल्यू की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 56 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीआईसी श्रीनगर की टीम ने 8 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। दिन का तीसरा मैच जीआईसी किलकिलेश्वर व सरस्वती विद्यामंदिर श्रीनगर के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए जीआईसी किलकिलेश्वर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 3 विकेट खोकर 105 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सरस्वती विद्यामंदिर श्रीनगर की टीम 51 रन पर ही ढेर हो गई। जीआईसी किलकिलेश्वर में 55 रन से मैच अपने पक्ष में कर लिया।