फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गंगा स्वच्छता की पहली जिम्मेदारी हमारी:निशंक

गंगा स्वच्छता की पहली जिम्मेदारी हमारी:निशंक

Mon, 07 May 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
गंगा स्वच्छता की पहली जिम्मेदारी हमारी:निशंक
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

पूर्व सीएम व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि गंगा की स्वच्छता की सबसे अहम जिम्मेदारी नदी तटों पर रहने वाले लोगों की है। उन्हें स्वयं भी गंगा को स्वच्छ रखना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर तेजी से कार्य कर रही है। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
रविवार को मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद निशंक ने कहा कि स्पर्श गंगा अभियान को जल्द तेज किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और उन्हें विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग टीमें गठित कर गंगा स्वच्छता की मुहिम को तेज करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से कर्णप्रयाग रेल परियोजना, ऑल वेदर रोड जैसी योजनाओं पर तेजी से प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है। देहरादून को मेट्रो से जोड़ने के लिए 20 हजार करोड़ की डीपीआर तैयार की जा चुकी है, जिस पर जल्द केंद्र सरकार मंजूरी देगी। इसके बाद द्वितीय चरण में हरिद्वार व ऋषिकेश को मेट्रो सेवा से जोड़ा जाएगा। निशंक ने बताया कि देवबंद से झबरेड़ा, रुड़की रेल लाइन को भी केंद्र की मंजूरी मिल चुकी है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजय शास्त्री, चंद्रवीर पोखरियाल, दिनेश सती, इंद्र गोदवानी, पंकज शर्मा, अनीता ममगाईं, जयप्रकाश कोठारी, दिनेश कोटियाल और पंकज भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed