{"_id":"5aef699e4f1c1b58098b836f","slug":"15256395816-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना ही प्राथमिकता : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना ही प्राथमिकता : योगी
Updated Mon, 07 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती/ऋषिकेश।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से भेंट की। स्वामी ने उनसे उत्तर प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक शुद्ध जल, शुद्ध वायु की उपलब्धता, जैविक खेती और प्रत्येक परिवार के लिए शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त बनाने के साथ ही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना ही उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि अगले साल इलाहाबाद में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। महाकुंभ को ऐतिहासिक स्वरूप देने की कवायद तेज कर दी गई है। कुंभ में दुनियाभर के श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने के लिए संपूर्ण व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं। इस मेगा इवेंट की शुरुआत लंदन से की गई है, जहां फोटो के जरिये कुंभ आयोजन की भव्यता एवं पौराणिक महत्व को प्रदर्शित किया गया है। लंदन में शुरुआत के बाद दुनिया के 200 देशों में महाकुंभ के प्रचार के लिए रोड शो भी किया जाएगा। योगी ने बताया कि ऐसा करने से अधिकाधिक विदेशी सैलानियों का ध्यान महाकुंभ पर पड़ेगा। इस अवसर पर स्वामी चिदानंद मुनि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और उत्तराखंड के मुख्यमत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को रुद्राक्ष का पौधा भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।