फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आसमानी आफत से काश्तकार हुए बेहाल

आसमानी आफत से काश्तकार हुए बेहाल

Mon, 07 May 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
आसमानी आफत से काश्तकार हुए बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर/त्यूनी।
विज्ञापन

किसानों पर मौसम की चौतरफा मार पड़ रही है। किसान आए दिन बरसने वाली आसमानी आफत से कराह रहे हैं। आए दिन हो रही बारिश के कारण उत्पन्न हुई नमी से फसलें कीटों को चपेट में हैं। अब रही सही कसर ओले ने पूरी कर दी है। किसानों के सामने मजबूरी यह है कि उनके पास ओले से बचाव के उपाय भी नहीं हैं।
बीती शुक्रवार और शनिवार को जौनसार बावर क्षेत्र के कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। जिससे खासकर सेब में फ्लावरिंग की प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हुई है। बड़ी तादात में फूल गिर गए हैं। ओलों ने किसानों की कई माह की मेहनत पर पानी फेर दिया। सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचाने का अनुमान है। सेब ऊंचाई वाले इलाकों में किसानों की आर्थिकी का रीढ माना जाता है। कुल्हा के कुंवर सिंह और कुनैन के शमशेर आदि ने बताया कि उन्होंने खाद, कीटनाशक, तौलिया और कटिंग में करीब अब तक 60 हजार खर्च हो चुके हैं, लेकिन ओलावृष्टि ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। अब उत्पादन तो दूर कर्ज लौटना भी मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन


यहां हुई ओलावृष्टि
त्यूनी तहसील के कुल्हा, डेरसा, प्यूनल, डांगूठा, पट्यूड़, हटाड़, छजाड़, भटाड़, बुल्हाड़, उदांवा, कांडोई, भरम, कुनैन, हमराड़, झबराड़, रोटा, कोटी, गोरछा आदि क्षेत्र में जमकर ओलावृष्टि हुई। 150 गांवों में ओलावृष्टि से सेब को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही तापमान गिरने और मौसम में नमी बने रहने के कारण आड़ू, नाशपाती, खुमानी, पूलम, बादाम आदि की खेती भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेब की प्रजातियां
रॉयल डिलिसियस, गोल्डन रेड, स्पर्श, रेड चीफ, सुपर स्पर्श, गोल्डन स्पर्श, आर्गेन स्पर्श, रेड चीफ स्पर्श आदि प्रजाति होती है। क्षेत्र में करीब 1000 हेक्टेयर में सेब के बागान हैं। यहां के सेब की बाजारों में भारी डिमांड है।

इन फसलों पर बारिश की मार
बारिश और ओलावृष्टि ने जौनसार बावर क्षेत्र में गेंहू, मटर, टमाटर, आलू, उड़द, हरी मिर्च, धनिया, जीरा, मैथी, मसूर, लौकी, खीरा, तौरी जैसी फसलों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। पछवादून क्षेत्र में भी इन फसलों को बारिश और तेज आंधी से बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। आम और लीची की फसल भी प्रभावित हुई है।


ओले से सेब को करीब 35-40 फीसदी नुकसान का अनुमान है। किसान यूरिया का छिड़काव कर भविष्य में होने वाली ओलावृष्टि से होने वाले प्रभाव को कम कर सकते हैं। छिड़काव के बाद जो फल तैयार होगा, उसमें दाग लगने की आशंका कम होगी।
- आरपी जसोला, वरिष्ठ उद्यान प्रभारी चौसाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed