फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिला समाज के निर्माण की प्रथम इकाई : डॉ. ज्योति

महिला समाज के निर्माण की प्रथम इकाई : डॉ. ज्योति

Mon, 07 May 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
महिला समाज के निर्माण की प्रथम इकाई : डॉ. ज्योति
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डोईवाला की ओर से आयोजित किए गए मातृ शक्ति सम्मेलन में महिला वक्ताओं ने एक स्वर में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर काम करने पर जोर दिया। कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं देश और समाज के लिए आगे आकर काम कर रही हैं। देहरादून रोड स्थित शक्ति भवन सभागार में आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन की मुख्य वक्ता शिक्षाविद् डॉ. अंजलि वर्मा ने महिलाओं को शिक्षित हो रोजगार से जुड़कर स्वयं की आर्थिकी मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि मातृ शक्ति पर हो रहे हमलों पर विराम लगाने की आवश्यकता हैं। नारी शक्ति ने अपने प्रयासों से भारतवर्ष को हमेशा गौरवान्वित किया है।
स्पर्श गंगा अभियान की अंबेसडर डॉ. ज्योति द्विवेदी ने कहा कि मातृ शक्ति को मातृभाषा हिंदी के अलावा सामाजिक संस्कारों को आत्मसात करना चाहिए। कहा कि नारी ही आदर्श समाज के निर्माण की प्रथम इकाई होती हैं। सभी क्षेत्रों में महिलाऐं अपनी क्षमताओं का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने महिला सुरक्षा, प्रदूषण, स्पर्श गंगा आदि में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की। सम्मेलन की अध्यक्ष समाजसेवी सत्येश्वरी राणा ने कहा कि पुराणों में वर्णित है कि जहां नारी की पूजा होती हैं, वहां देवताओं का निवास होता हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन में परिवार प्रबोधन प्रमुख महेंद्र अग्रवाल, खंड संघ चालक राजेंद्र बडोनी, खंड कार्यवाह शशिमोहन उनियाल, खंड संपर्क प्रमुख ईश्वरचंद अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, कुसुम सिद्धू, अनीता पाल, कमला तिवारी, बालम सिंह रावत, सुभाष कृषाली, नरेंद्र नेगी, रोशनलाल अग्रवाल, महेश गुप्ता, नवीन कुमांई, तन्मय अग्रवाल, शकुंतला, भारत गुप्ता और चंद्रकला ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed