{"_id":"5aef69914f1c1b54098b86b7","slug":"152563956812-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार रेंज में मिली हिंसक हाथी की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार रेंज में मिली हिंसक हाथी की लोकेशन
Updated Mon, 07 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,रायवाला।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन की हरिद्वार रेंज में दो लोगों को मौत के घाट उतारने वाला हिंसक हाथी मोतीचूर रेंज से वापस हरिद्वार रेंज में लौट गया है। विभागीय टेक्निकल टीम की ओर से रेडियो कॉलर लगे हाथी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बीते दिनों हरिद्वार रेंज से मोतीचूर रेंज में घुसे हाथी की लोकेशन विभागीय टेक्निकल टीम को रविवार को दोबारा हरिद्वार व मोतीचूर रेंज की सीमा पर मिली है। तीन दिन पहले हाथी की लोकेशन मोतीचूर-चीला कॉरिडोर में गंगा किनारे पाई गई थी।
इसके बाद से हरकत में आए मोतीचूर रेंज कर्मियों ने लगातार उसकी निगरानी शुरू कर दी थी। उन्हें हाथी को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोकने में लगाया गया था। हाथी देर रात कोरिडोर के अंतर्गत सूखी नदी के रास्ते मोतीचूर रेंज कार्यालय के समीप तक जा पहुंचा था। इसके बाद से टेक्निकल टीम लगातार हाथी की निगरानी कर रही थी और उसे आबादी क्षेत्र से दूर रखने के प्रयास किए जा रहे थे। मोतीचूर रेंज अधिकारी विकास रावत ने बताया कि रविवार की देर शाम हाथी की लोकेशन दोबारा से हरिद्वार और मोतीचूर रेंज की सीमा पर मिली है। बताया कि तकनीकी कमेटी लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुई है।