फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रभावितों को मकान बनाने के लिए मिले भूमि

प्रभावितों को मकान बनाने के लिए मिले भूमि

Wed, 09 May 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
प्रभावितों को मकान बनाने के लिए मिले भूमि
कर्णप्रयाग। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के प्रभावितों ने मकान बनाने के लिए भूमि दिए जाने की मांग की है। साथ ही गांवों में भी नगरों के हिसाब से मुआवजा वितरण करने की बात कही।
विज्ञापन

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के लिए सिवाई और लंगाली के ग्रामीणों की भूमि अधिगृहीत की जानी है। रेल लाइन से प्रभावित होने वाले ग्रामीण एक समान मुआवजा की मांग कर रहे हैं। गांव में आयोजित रेलवे प्रभावित संघर्ष समिति की बैठक में प्रभावितों ने कहा कि परियोजना और प्रशासन की ओर से भूमि का मुआवजा बहुत कम आका गया है। जबकि मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग ग्रामीण पिछले एक साल से कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गांवों में भी नगरों के बराबर सर्किल रेट का मुआवजा और प्रभावितों को मकान बनाने के लिए भूमि आवंटित की जानी चाहिए। ताकि प्रभावित आसानी से और समय पर मकान बना सके। बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, सचिव मदन सिंह रावत, कोषाध्यक्ष मातवर सिंह रावत, सदस्य दिग्पाल सिंह, जयप्रकाश सिंह रावत, भरत सिंह, रणवीर सिंह आदि मौजूद थे। दूसरी ओर एसडीएम जीआर बिनवाल ने कहा कि मुआवजा तय मानकों के आधार पर ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed