{"_id":"5aef37e64f1c1ba1098b87e8","slug":"1525626852850-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 फीसदी ने दी समूह ग की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 फीसदी ने दी समूह ग की परीक्षा
Updated Sun, 06 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की ओर से आयोजित समूह ग की परीक्षा में लगभग 50 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। रविवार को तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 5 परीक्षा केंद्रों में 1064 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 2121 पंजीकृत थे।
यूकेएसएसएससी की ओर से आयोजित समूह ग (कनिष्ठ सहायक, डाटा इंट्री आपरेटर, कार्य पर्यवेक्षक, राजस्व सहायक व ग्रेडिंग आपरेटर) की परीक्षा के लिए श्रीकोट गंगानाली, श्रीनगर और कमलेश्वर में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों में कुल पंजीकृत 2121 परीक्षार्थियों में से मात्र 50.61 फीसदी परीक्षा में शामिल हुए। तहसीलदार सुनील राज ने बताया कि जीआईसी श्रीनगर में पंजीकृत 432 में से 204, जीजीआईसी श्रीनगर में 408 में से 217, विद्या मंदिर श्रीकोट में 600 में से 304, विद्या मंदिर श्रीनगर में 216 में 111 और एसजीआरआर में 465 में से 234 ने परीक्षा दी।