फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज तीर्थनगरी पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

आज तीर्थनगरी पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Sun, 06 May 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
आज तीर्थनगरी पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला रोड स्थित शीलनाथ समाधि मंदिर में रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सूबे के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत योगी महासभा की ओर से आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी गुरु गोरखनाथ की मूर्ति का अनावरण करेंगे, जिसके लिए यूपी और दून पुलिस ने शनिवार को सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शनिवार को महासभा के महामंत्री महंत चेतईनाथ ने मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह संबंधी बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह करीब 11 बजे शीलनाथ समाधि मंदिर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ योगी महासभा के अध्यक्ष भी हैं और उनका तीर्थनगरी से पुराना लगाव है। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान के महंत नरहरिनाथ महाराज द्वारा कराया जा रहा है, जिसमें महासभा के उपाध्यक्ष महंत बालकनाथ, होशियार नाथ, विजयनाथ, गोरख वंशी, अन्य संत-महात्माओं के अलावा विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


यूपी की आईजी और एसपी ने लिया जायजा
उत्तर प्रदेश पुलिस की आईजी लक्ष्मी सिंह शनिवार दोपहर करीब दो बजे दून की एसपी ग्रामीण सरिता डोभाल और खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ लक्ष्मणझूला रोड स्थित शीलनाथ समाधि मंदिर पहुंचीं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और समारोह की तैयारियों की जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने महासभा के महामंत्री महंत चेतईनाथ से कार्यक्रम में शामिल होने वाले संतों के अलावा अन्य के संबंध में जानकारी हासिल की। आईजी ने बताया कि ऋषिकेश क्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए एसपी ग्रामीण सरिता डोभाल को जिम्मेदारी दी गई है। दून पुलिस के अलावा यूपी के पुलिसकर्मी सीएम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। निरीक्षण के दौरान सीओ ऋषिकेश वीरेंद्र सिंह रावत, एसएसआई अमरजीत सिंह और इंटेलीजेंस के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


120 पुलिसकर्मी होंगे सुरक्षा में तैनात
ऋषिकेश। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत केे मुताबिक सीएम की सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। बताया कि यूपी पुलिस के अलावा देहरादून जिले के दो डिप्टी एसपी, चार इंस्पेक्टर, 12 सब इंस्पेक्टर, करीब सात दर्जन पुलिसकर्मियों के अलावा दो प्लाटून पीएससी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed