{"_id":"5aecc5b14f1c1b63098b803a","slug":"15254665442-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्थिंस सदन बना ओवरऑल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्थिंस सदन बना ओवरऑल विजेता
Updated Sat, 05 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्थिंस सदन बना ओवरऑल विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी।
बार्लोगंज स्थित सेंट जॉर्ज कॉलेज में शुक्रवार को मैनर फेस्ट धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मार्थिंस सदन ने सभी प्रतियोगिताओं में ओवरऑल विजेता के खिताब पर कब्जा किया।
कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में आरकेस्ट्रा, इंडियन और वेस्टर्न ग्रुप सिंगिंग, कोरल रेसीटेशन, माइम, फैंसी ड्रेस और कोरियोग्राफी की अंतरसदनीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिनमें सब जूनियर वर्ग में अधिराज सिंह पंवार, जूनियर वर्ग में दक्ष नारंग, इंटर में वेदार्थ सेलाट और सीनियर वर्ग में आयुष मिश्रा ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप का ख़िताब जीता। वहीं मार्थिंस सदन ने सर्वाधिक 530 अंक हासिल कर सभी प्रतियोगिताओं में ओवरऑल विजेता के खिताब पर कब्जा किया, जबकि गेट्लीज सदन द्वितीय और टैपसिल्स सदन तीसरे स्थान पर रहा।
मुख्य अतिथि वर्ष 2015 में मिस उत्तराखंड रही अदिति शुक्ला रहीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत प्रधानाचार्य ब्रदर टॉमी वर्गीज ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई प्रतिभा होती है। अवसर मिलने पर उसे निखारा जा सकता है।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं के निर्णायक रितेश, भौमिक, माइक, मार्क, अर्जुन शाही, शैलेंद्र, हर्षित, सौरभ, समीक्षा, रोहिणी नौटियाल रहे। इस मौके पर सुपीरियर ब्रदर कैरल, उप प्रधानाचार्य ब्रदर अर्नेस्ट मार्टिन, ब्रदर राजेश, ब्रदर रोनिश मैथ्यू, सीनियर को-ऑर्डिनेटर जेडी नंदाव, कल्चरल को-ऑर्डिनेटर दीपाली बल्लभ आदि उपस्थित रहे।