फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जज्बे से आदर्श बने युवाओं के आदर्श

जज्बे से आदर्श बने युवाओं के आदर्श

Sat, 05 May 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
जज्बे से आदर्श बने युवाओं के आदर्श
ब्यूरो/अमर उजाला,श्यामपुर/ऋषिकेश।
विज्ञापन

कहते हैं कि दिल में यदि कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मंजिले खुद-ब-खुद आपकी तरफ चली आती है। कुछ ऐसा कर दिखाया है ऋषिकेश के आदर्श मैंदोला ने। तमाम परेशानियों के बावजूद आदर्श ने आईआईटी क्वालिफाई किया है। आर्थिक तौर पर कमजोर पृष्ठभूमि और कैरेटोकोनस नामक बीमारी से ग्रस्त होने के बावजूद आदर्श ने हिम्मत नहीं हारी और लगन व कड़ी मेहनत से सफलता अर्जित कर अपने नाम की सार्थकता को साबित करते हुए युवाओं के आदर्श बने। उनके दादा सुरेंद्र लाल मैंदोला पूर्व में आईडीपीएल के कर्मचारी रहे हैं, जबकि पिता विपिन मैंदोला आईडीपीएल परिसर में एक परचून की दुकान पर काम कर किसी तरह से घर परिवार की गुजर-बसर करते हैं।
मूलरूप से ग्राम कलिश, पौड़ी गढ़वाल निवासी आदर्श हाईस्कूल की पढ़ाई के दौरान कैरेटोकोनस नामक आंखों की बीमारी से ग्रस्त हो गए और उनको आंखों से दिखाई देना बंद हो गया। बकौल आदर्श वह क्लासरूम में ब्लैक बोर्ड तक नहीं देख पाता था। स्थानीय चिकित्सकों ने उनकी जांच के बाद दिल्ली एम्स में परीक्षण कराने का सुझाव दिया। गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने के बावजूद आदर्श ने हाईस्कूल की परीक्षा में 10 सीजीपीए प्राप्त किए।
विज्ञापन

एक ओर आदर्श की दोनों आंखों के ऑपरेशन का सिलसिला शुरू हुआ और आंखों में रिंग डाली गई। तो दूसरी ओर जीवन के इस कष्टप्रद क्षणों में उसने 12वीं की परीक्षा देने के साथ ही आईआईटी की तैयारी भी शुरू कर दी। कमजोर आर्थिकी व बीमारी आदर्श के संकल्प के आगे कहीं आड़े नहीं आई और उसने बिना कोचिंग के घर पर ही तैयारी कर आईआईटी मेंस में पहली बार में ही सफल अर्जित कर ली। अब वह आईआईटी एडवांस की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श का कहना है कि उसकी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में गहरी रुचि है। आदर्श किसी अच्छे कॉलेज से बीटेक करना चाहता है, लिहाजा वह आईआईटी एडवांस की तैयारी में जुटा है। आदर्श बताते हैं कि उनके पिता भी डिप्लोमा मेकेनिकल इंजीनियर रह चुके हैं, मगर उन्हें पारिवारिक कारणों से नौकरी छोड़नी पड़ी थी। वह अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षकों, माता-पिता, दादा- दादी व मित्रों को देते हैं। आदर्श के दादा सुरेंद्र लाल मैंदोला और दादी सुशीला देवी अपने पोते की इस सफलता पर खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed