फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चमोली जिले में आपदा राहत, बचाव के लिए बनाए गए -compat

चमोली जिले में आपदा राहत, बचाव के लिए बनाए गए -compat

Fri, 04 May 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
चमोली जिले में आपदा राहत, बचाव के लिए बनाए गए -compat
गोपेश्वर। मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने शुक्रवार को मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर वीडियो कांफ्रेस के जरिये आपदा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएच, लोनिवि व पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़क व अन्य निर्माण कार्यों के मलबे का निस्तारण चयनित स्थानों पर ही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को अनियंत्रित रुप से मलबा निस्तारण करने वाली निर्माणदायी संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंस में मुख्य सचिव ने समय से जिले में खाद्यान्न, पेट्रोल, डीजल व दवाइयों का भंडारण सुनिश्चित करने के लिए कहा। आपदा की स्थिति से निपटने के लिये यात्रा मार्ग से जुडे़ सभी वैकल्पिक मार्गों को दुरुस्त करने, हेलीपैड, रेस्क्यू सेंटर व आवासीय व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों में सेटेलाइट फोन, वायरलेस सेट व अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिये 82 रिलीफ सेंटर बनाए गए हैं। जिले में 170 चिकित्सकों के सापेक्ष 65 चिकित्सक ही तैनात हैं। चारधाम यात्रा के लिये बदरीनाथ धाम में एक कार्डिक एंबुलेंस तथा कार्डियोलॉजिस्ट की मांग की गई है। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने कहा कि जिले में नदी किनारे के गांवों में 65 स्वयंसेवकों का चयन किया गया है, जो आपदा के दौरान पुलिस के साथ राहत कार्य में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed