फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परशुराम और मां रेणुका के उद्घोष से गूंजा सलगा

परशुराम और मां रेणुका के उद्घोष से गूंजा सलगा

Tue, 01 May 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
परशुराम और मां रेणुका के उद्घोष से गूंजा सलगा
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

साहिया।
जौनसार बावर का सलगा गांव सोमवार को भगवान परशुराम और मां रेणुका के उद्घोष से गूंज उठा। दोनों देवी-देवता की पालकी हिमाचल प्रदेश के माशू गांव से एक दिन के प्रवास पर सलगा पहुंची हैं। देव पालकी को कंधे पर रखने के लिए लोग आतुर नजर आए। लोगों ने पालकी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात तक जाग कर देव आराधना की गई। मंगलवार की सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना के बाद देव पालकियां वापसी के लिए प्रस्थान करेंगी।
गांव निवासी आनंद सिंह चौहान के निमंत्रण पर देव पालकियां गांव पहुंची। सुबह सात बजे देव पालकियों ने हिमाचल प्रदेश से गांव के लिए प्रस्थान किया। देव डोलियां साहिया, बुहारखेड़ा, तारली, कोठा, पजिटिलानी के रास्ते होते हुए सलगा पहुंची। रास्ते में लोगों ने देव पालकियों का भव्य स्वागत किया। पालकी पर फूलों की बारिश की गई। गांव पहुंचते ही पूरा गांव देवी-देवता के उद्घोष से गूंज उठा। महिलाओं ने धूप दिखा देव डोलियों की आराधना की। शाम करीब 5 बजे देव पालकियों ने आनंद सिंह के घर में प्रवेश किया। जहां पूरी रात जागर का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर देव पुजारी खुशीराम शर्मा, रघुवीर शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, भंडारी रतन सिंह, बजीर अजब सिंह चौहान, देव माली श्याम सिंह चौहान, रण सिंह चौहान, कुंवर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed