{"_id":"5ae7826a4f1c1b6e098b7354","slug":"152512164114-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांध प्रभावितों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांध प्रभावितों ने किया धरना-प्रदर्शन
Updated Tue, 01 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। व्यासी बांध परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के बदले भूमि देने की मांग को लेकर यमुना घाटी बांध प्रभावित समिति लोहारी ने सोमवार को लोहारी स्थित डैम साइट पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बांध प्रभावितों ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व कांग्रेस सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कर बांध प्रभावितों को अंबाड़ी स्थित रेशम फार्म की जगह में विस्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन नई सरकार बदलते ही फैसले को बदल दिया गया। जिससे लोगों में रोष है। कई बार स्थानीय लोग उच्चाधिकारियों से पत्राचार कर चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उन्हें भूमि के बदले भूूमि नहीं दी गई तो वे आंदोलन करेंगे। धरना देने वालों में अध्यक्ष नरेश चौहान, महेंद्र सिंह पुंडीर, भरत सिंह रावत, भाव सिंह तोमर, मंगल सिंह, सुखपाल सिंह, बीजमा देवी, सविता चौहान, लक्ष्मी चौहान, सरिता तोमर, सोहनलाल आदि शामिल रहे।