{"_id":"5ae7818c4f1c1b320a8b7614","slug":"15251214203-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार धाम यात्रा में बढ़ी विदेशी पर्यटकों की आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार धाम यात्रा में बढ़ी विदेशी पर्यटकों की आस्था
Updated Tue, 01 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
चारधाम दर्शन के लिए देसी ही नहीं, बल्कि विदेशी नागरिक भी लगातार उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पिछले चार वर्षों में दुनिया भर से 27,177 विदेशी नागरिक चारधाम यात्रा पर आ चुके हैं। इस साल भी मार्च से अब तक 1,523 विदेशी नागरिक यात्रा के लिए फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन करने वाली कंपनी त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम कंपनी के मैनेजर प्रेम अनंत के मुताबिक कंपनी विदेशी नागरिकों के फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन के आंकड़े का रिकॉर्ड अलग से रखती है।
विभिन्न देशों के नागरिक हर साल कंपनी के विभिन्न केंद्रों में अनिवार्य रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचते हैं, इस साल भी अब तक इनकी संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। चारधाम यात्रा के लिए अभी तक अमेरिका, इंग्लैंड, अस्ट्रिया, जापान, अफ्रीका, रसिया, भूटान, मलेशिया, सिंगापुर, जर्मनी, कनाडा, ताईवान, इजराइल, चीन, नेपाल आदि देशों के नागरिक अपना पंजीकरण करा चुके हैं, जिनमें चार वर्षों में सर्वाधिक नागरिक नेपाल से पहुंचे हैं।
किस वर्ष में आए कितने विदेशी
2014- 319
2015- 6919
2016- 7112
2017- 12827
2018- 1523 अब तक।
(स्रोत: त्रिलोक सिक्योरिटी कंपनी)