{"_id":"5ae62c414f1c1b85028b7475","slug":"152503404812-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेपलिंग के खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेपलिंग के खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
ढालवाला में ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से तृतीय राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने नासिक में होने जा रही प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ग्रेपलिंग भारत की प्राचीन युद्ध विद्या है।
उन्होंने ग्रेपलिंग खेल से जुड़े खिलाड़ियों की भारत की सभ्यता को संरक्षित करने पर सराहना भी की। संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट ने बताया कि चयनित खिलाड़ी नासिक में होने वाली चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर मदन मोहन शर्मा, निर्वाण मुखर्जी, आसाराम व्यास, सुरेश, विश्वनाथ राजपूत, चंद्रमोहन तिवाड़ी, ललित पंत, नीरज उपाध्याय, सुमित पंवार आदि मौजूद थे।