फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुलिस ने यातायात के नियमों का पालन करने वाले चालक चंद्र मोहन को किया सम्मानित

पुलिस ने यातायात के नियमों का पालन करने वाले चालक चंद्र मोहन को किया सम्मानित

Sun, 29 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने यातायात के नियमों का पालन करने वाले चालक चंद्र मोहन को किया सम्मानित
गोपेश्वर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रविवार को थाने में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें थाना पुलिस की ओर से यातायात के नियमों का पालन करने वाले चालक चंद्र मोहन सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस की ओर से होमगार्ड कल्याण, सुरेंद्र गंगोला, सुरेंद्र गोधवाल को भी मेहनत व लगन से ट्रैफिक ड्यूटी करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष कुंदन राम ने टैक्सी चालकों को यातायात के नियमों और दुर्घटना होने पर किए जाने वाले प्राथमिक कार्यों के विषय में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर चंद्रमोहन, अजय, महेश, एसआई पूजा मेहरा, जगमोहन सिंह, धनपाल, विवेक, सर्वजीत, नरेश, रचना, मीना और नितिका आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed