{"_id":"5ae5fd674f1c1b46098b71db","slug":"15250220555-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रवासियों की पहल पर तीर्थ पुरोहित समाज के किशोरों का यज्ञोपवीत संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्रवासियों की पहल पर तीर्थ पुरोहित समाज के किशोरों का यज्ञोपवीत संस्कार
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। संस्कृति को बचाने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत रविवार को 50 ने यज्ञोपवीत संस्कार कराया। भारतीय परंपराओं से दूर हो रहे युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए पुणे महाराष्ट्र के विठल सेवा संस्थान के अध्यक्ष योगेश्वर गोखले की ओर से यह अभियान शुरू किया गया है।
रविवार को देवप्रयाग तीर्थ में पहली बार तीर्थपुरोहितों के 16 वर्षीय बालक मौलिक व श्रेयांस जोशी का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। दोनों छात्र मुंडन व संस्कृत श्लोक वाचन करने के लिए उत्साह से तैयार भी हो गए। वहीं युवा मोहित ध्यानी, अंकित तिवारी व गगन कोटियाल ने भी परंपराओं का मान करते यज्ञोपवीत संस्कार करवाया। महाराष्ट्र से पहुंचे आचार्य लक्ष्मण बापट, पंडित प्रसाद भिडे व पंडित वैशम्पायन निलेश ने किशोर व युवाओं से सभी पूजाएं संपन्न कराईं। इस दौरान महाराष्ट्र से आए अभियान दल सदस्य अमृत, अजित, कृषिका व अनया आदि ने मराठी भाषा में स्तुति गायन किया। इस मौके पर योगाचार्य भाष्कर जोशी ने बदरीनाथ के तीर्थ पुरोहितों की ओर से महाराष्ट्र से पहुंचे पुरोहितों व अभियान दल के सदस्यों को सम्मानित किया। बच्चों के अभिभावकों ने अभियान की प्रशंसा की। इस मौके पर बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भागीदारी की।