{"_id":"5ae0eb104f1c1b3b0b8b68a7","slug":"15246896813-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलीग्रांट एयरपोर्ट रानीपोखरी मार्ग पर हाथी आने से मचा हडकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलीग्रांट एयरपोर्ट रानीपोखरी मार्ग पर हाथी आने से मचा हडकंप
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
थानो वन रेंज के जंगल से निकलकर एक टस्कर बीते मंगलवार शाम को रानीपोखरी जाखन नदी पुल के पास जौलाग्रांट एयरपोर्ट तिराहे पर आ धमका था। इसके मार्ग पर यातायात थम गया और क्षेत्र मेें हड़कंप की स्थिति हो गई। हालांकि टस्कर कुछ देर बाद ही बड़कोट रेंज के जंगल में चला गया। बड़कोट के डिप्टी रेंजर गणेश उनियाल ने बताया कि टस्कर की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। हाथियों को खदेड़ने के लिए विभागीय गश्ती दल बराबर सक्रिय है।
ब्यूरो/अमर उजाला/रायवाला।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलदार के बढ़ते हमलों पर राजाजी टाईगर रिजर्व प्रशासन ने सर्तकता बरतनी शुरू कर दी है। हाईवे पर खतरे से अनजान राहगीरों के वाहनों को नहीं रुकने देने और खतरे से पर्यटकों को आगाह करने के लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन ने दो सुरक्षार्मियों को तैनात किया है। इसके अलावा हाईवे के किनारों पर उगी झाड़ियों की कटान भी शुरू कर दी गई है।
रेंज अधिकारी विकास रावत ने बताया कि राजाजी की मोतीचूर रेंज के सत्यनारायण मंदिर क्षेत्र में गुलदारों के हमले को देखते हुुए सतर्कता बरती जा रही। इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। वारदात वाले चिह्नित स्थलों व हाईवे के किनारे सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। गुलदार के खतरे वाले राजमार्ग के किनारों पर पर्यटकों को रुकने नहीं दिया जा रहा है।