फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मांगें नहीं मानी तो ग्रामीण 27 से करेंगे अनशन

मांगें नहीं मानी तो ग्रामीण 27 से करेंगे अनशन

Thu, 26 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मांगें नहीं मानी तो ग्रामीण 27 से करेंगे अनशन
ब्यूरो/अमर उजाला/रायवाला।
विज्ञापन

सौंग नदी में जारी अवैध खनन रोकने और बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू कराए जाने की मांग को लेकर बीते 10 दिनों से साहबनगर के ग्रामीणों का बेमियादी धरना प्रदर्शन जारी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन पर आंदोलन की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को ज्ञापन सौंपकर शुक्रवार से अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को साहबनगर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलित ग्रामीणों का सौंग नदी के तट पर धरना प्रदर्शन 10वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष चैन सिंह रावत ने बताया कि गांव की सीमा से होकर बह रही सौंग नदी में लगातार दिन-रात अवैध खनन जारी है, मगर शिकायत के बावजूद सरकार व जिला प्रशासन, खनन महकमा लापरवाह बने हुए हैं। बताया कि बरसात आने से पहले ही बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्य पूरे होने चाहिए, मगर विभागीय लापरवाही से ऐसा नहीं हो पाया। लिहाजा गांव पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

कई दिनों से धरनारत ग्रामीणों में इस मामले में सरकार व प्रशासनिक लापरवाही से आक्रोश बना हुआ है। अध्यक्ष ने बताया कि समिति की ओर से उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को सौंपे गए ज्ञापन में मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने चेताया कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो शुक्रवार से ग्रामीण बेमियादी अनशन शुरू कर देंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ध्यान सिंह असवाल, निर्मला थापा, मनु थापा, सीमा थापा, सीता असवाल, सीमा राई, पुजा गुरूंग, राधा थापा, कृष्ण बहादुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौहरीमाफी में 91वें दिन भी क्रमिक अनशन
ब्यूरो/अमर उजाला/रायवाला।
बाढ़ सुरक्षा के लिए तटबंध निर्माण की मांग को लेकर देवभूमि जनसंघर्ष मोर्चा की अगुवाई में गौहरीमाफी के नागरिकों का धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन बुधवार को 119वें दिन भी जारी है। क्रमिक अनशन पर सूरत सिंह चौहान, रामचंद्र जोशी, मूर्तिराम न्यूली, गुलाब सिंह और मदन सिंह बिष्ट बैठे। मोर्चा अध्यक्ष संजय पोखरियाल ने बताया कि गांव में फसल कटाई का कार्य लगभग समाप्त हो चुका है। अब तक ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर मेहरबान सिंह रावत, देवराज नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed