फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चेस प्रतियोगिता में संस्कार सृजन व एवरग्रीन स्कूल अव्वल

चेस प्रतियोगिता में संस्कार सृजन व एवरग्रीन स्कूल अव्वल

Thu, 26 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
चेस प्रतियोगिता में संस्कार सृजन व एवरग्रीन स्कूल अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में संस्कार सृजन व एवरग्रीन स्कूल ने बाजी मारी। प्रतियोगिता पांच राउंड में हुई।

ऋषिकेश चेस क्लब व उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ उपप्रधानाचार्य कल्पना शर्मा ने किया। इसमें बालक वर्ग में एवरग्रीन पब्लिक स्कूल ने 14 प्वाइंट, संस्कार सृजन स्कूल ने 14 प्वाइंट, स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जूनियर हाईस्कूल ने 11.5 प्वाइंट प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में संस्कार सृजन स्कूल ने 15 प्वाइंट प्राप्त कर प्रथम, स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जूनियर हाईस्कूल ने 9 प्वाइंट से द्वितीय स्थान व रेड फोर्ट स्कूल व एवरग्रीन पब्लिक स्कूल ने संयुक्तरूप से 9 प्वाइंट प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर इंटरनेशनल खिलाड़ी माधवेंद्र मिश्रा व राघवेंद्र मिश्रा ने टीमों को ट्रॉफी व मेडल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्कूल के प्रबंधक शूरवीर सिंह बिष्ट, विशिष्ठ अतिथि यूएसए के अध्यक्ष आरसी भट्ट, मनोज बिष्ट, नीमा बिष्ट, शोभित, रोशन पंत, ब्रिजेश राय, गीता, बबीता, गौरव आदि मौजूद रहे। उधर, संस्कार सृजन स्कूल की प्रधानाध्यापक संगीता पंवार और प्रबंधक करन सिंह पंवार ने अव्वल आने पर विद्यालय की बालक व बालिका टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed