फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विष्णुगाड़-पीपलकोटी प्रोजेक्ट को मिली एंबुलेंस

विष्णुगाड़-पीपलकोटी प्रोजेक्ट को मिली एंबुलेंस

Thu, 26 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
विष्णुगाड़-पीपलकोटी प्रोजेक्ट को मिली एंबुलेंस
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी ने बुधवार को विष्णुगाड़ पीपलकोटी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के लिए एंबुलेंस और लंबगांव प्रतापनगर क्षेत्र के लिए चिकित्सा सामग्री से लदे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित कारपोरेशन के कॉरपोरेट कार्यालय गंगा भवन से बुधवार को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डीवी सिंह ने एंबुलेंस और चिकित्सा सामग्री से लदे ट्रक को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दूरस्थ इलाकों में सहजता से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे स्थानों के लिए एंबुलेंस की सेवा वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि टीएचडीसीआईएल सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के माध्यम प्रतिवर्ष उत्तराखंड के दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटा है। जिसमें शिक्षा, साफ-सफाई, आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण, कृषि कार्यों में सहयोग किया जाना शामिल है। इस दौरान सीएमडी ने कॉरपोरेशन के अधिकारियों,कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं से 16 से 31 मई तक प्रस्तावित स्वच्छता पखवाड़े में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

कॉरपोरेट संचार विभाग के उपमहाप्रबंधक डॉ. एएन त्रिपाठी ने बताया कि लंबगांव प्रतापनगर के लिए चिकित्सा सामग्री में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए छह लाख कीमत के लैब उपकरण, दो आरओ, 30 वाटर फिल्टर, 20 डस्टबिन और एक जेनरेटर शामिल हैं। इस अवसर पर निदेशक वित्त श्रीधर पात्र, निदेशक तकनीकी एचएल अरोड़ा, निदेशक कार्मिक विजय गोयल, अधिशासी निदेशक सेवाएं एचएल भारज, महाप्रबंधक (ओ एंड एस) मुहरमणि, महाप्रबंधक वाणिज्यिक अजय माथुर, महाप्रबंधक (एमपीएस) वीके बडोनी, महाप्रबंधक वित्त जे. बेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed