{"_id":"5ae0eaf74f1c1b60098b68a8","slug":"15246896567-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लगे पौधों का संरक्षण को आगे आया व्यापार मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लगे पौधों का संरक्षण को आगे आया व्यापार मंडल
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान नेपाली फार्म-कोयलघाटी तक डिवाइडर पर रोपे गए पौधों की देखभाल वीरभद्र व्यापार उद्योग मंडल समिति करेगी। इसके तहत समिति ने प्रत्येक सप्ताह हाईवे के करीब तीन किलोमीटर पैच में पौधों के रखरखाव व उनमें पानी की व्यवस्था का जिम्मा लिया है।
गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला की ओर से नेपाली फार्म तिराहे से कोयलघाटी ऋषिकेश तक हाईवे का चौड़ीकरण व डिवाइडर पर पौधे रोपे गए हैं, लेकिन पौधौं को खाद-पानी देने की जिम्मेदारी कोई नहीं निभा रहा है। इससे कालेकीढाल से नीलकरोली मंदिर के बीच लगे काफी पौधे सूखकर खराब हो रहे हैं।
वीरभद्र व्यापार उद्योग मंडल समिति के अध्यक्ष राजेश चमोली ने बताया कि हाईवे के बीचोंबीच हरियाली रहे इसके लिए पौधों को खाद-पानी देने की जिम्मेदारी ली गई है। समिति प्रत्येक सप्ताह कालेकीढाल से नीलकरोली नगर तक हाईवे के करीब तीन किलोमीटर पैच में लगाए गए सभी पौधों में खाद-पानी की व्यवस्था करेगा। पौधों की निराई- गुड़ाई व सिंचाई की मुहिम हर हफ्ते समिति के विभिन्न दलों द्वारा की जाएगी। इसमें रामनारायण यादव , सुभाष चंद्र गोयल, महिपाल त्यागी, कृष्णा शाह, विजय शर्मा, दिनेश पैन्यूली, प्रीतम पाल, ओमप्रकाश, सूरत सिंह नेगी, सूरजपाल, विनोद कुमार, सचिन चमोली, मोहन चमोली आदि सहयोग करेंगे।