फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजमार्ग की घेरबाड़ करने वालों पर चला डंडा

राजमार्ग की घेरबाड़ करने वालों पर चला डंडा

Thu, 26 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
राजमार्ग की घेरबाड़ करने वालों पर चला डंडा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर डिवीजन के अधिकारियों ने बुधवार को अभियान चलाकर बदरीनाथ राजमार्ग पर आमखाला से तपोवन तक 65 अतिक्रमण हटवाए। अभियान के दौरान राजमार्ग पर कब्जा करने वालों का सामान भी जब्त किया गया। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर डिवीजन के सहायक अभियंता मृत्युंजय शर्मा, नायब तहसीलदार वीरेंद्र दत्त भट्ट और तपोवन चौकी प्रभारी शैलेंद्र नेगी की अगुवाई में दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई। कार्रवाई के दौरान राजमार्ग के फुटपाथ पर कब्जा करने वाले ठेली, खोखा, टीन शेड और होर्डिंग्स को हटाकर जब्त कर लिया गया। आमखाला से तपोवन तिराहे तक करीब एक किलोमीटर दायरे में चले अभियान के दौरान क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप रहा। इस दौरान अधिकारियों को कई जगह अतिक्रमणकारियों का विरोध भी झेलना पड़ा। अभियान में पटवारी टीकाराम रतूड़ी, कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद खालिद, सोहनलाल आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन

165 स्थायी अतिक्रमण भी हटेंगे
एनएच डिवीजन, श्रीनगर के सहायक अभियंता मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में मुनिकीरेती क्षेत्र के हाईवे किनारे से अस्थायी अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। द्वितीय चरण में क्षेत्र में चिह्नित किए गए करीब 165 स्थायी अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई होगी। संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर उनसे जमीन का रिकॉर्ड तलब किया गया है। दस्तावेज नहीं दिखाने वालों को अतिक्रमणकारी मानते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed