{"_id":"5ae0eaf34f1c1b76098b6758","slug":"15246896528-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज एम्स में जुटेंगे देशभर के छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज एम्स में जुटेंगे देशभर के छात्र-छात्राएं
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में पांच दिवसीय सम्मेलन बृहस्पतिवार से शुरू होगा। राज्यपाल डॉ. केके पाल सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। सम्मलेन के दौरान प्रख्यात हास्य कलाकार जाकिर खान, डीजे एनवाईके के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि पांच दिवसीय सम्मेलन में सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें देशभर कई मेडिकल और डेंटल कॉलेज के करीब एक हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। सम्मेलन में शुक्रवार को मुंबई के स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान, शनिवार को विरेन बर्मन और रविवार को पॉप सिंगर शैरी मान प्रस्तुति देंगे। सम्मेलन के समापन अवसर पर डीजे नेक की टीम के कलाकार शामिल होंगे।