{"_id":"5adcf3994f1c1b61098b5e53","slug":"152442972212-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न से बचने को महिलाएं खुद हों जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न से बचने को महिलाएं खुद हों जागरूक
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
टाइम इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने नारी सम्मान विषय पर चर्चा-परिचर्चा का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं के उत्पीड़न की लगातार बढ़ती घटनाओं पर चिंता जाहिर की गई। कहा गया कि इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए महिला समाज के साथ ही युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है। रविवार को हरिद्वार रोड स्थित संस्थान परिसर में नारी सम्मान विषय पर परिचर्चा में छात्र-छात्राओं ने वर्तमान में महिलाओं पर लगातार बढ़ते अत्याचार, भ्रूण हत्या, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ व बलात्कार आदि मामलों पर विचार रखे।
इस मौके पर इन सभी कुरीतियों को दूर करने के लिए सामाजिक जन जागरुकता पर जोर दिया गया। कहा गया कि महिला स्वयं को इन कुरीतियों से बचाने के लिए जागरूक होने और डटकर मुकाबला करने की जरूरत है। इंस्टीट्यूट के निदेशक सोनल कुकरेजा ने कहा कि नारी समाज के साथ हो रही विभिन्न घटनाओं व इन कुरीतियों को खत्म करने के लिए युवा समाज को जागरूक होने की जरूरत है। इस अवसर पर हिमांशु रावत, अतुल खबरवाल, संजय रावत, सोनिया, प्रियंका, पूजा, सुचिता आदि मौजूद थे।