{"_id":"5adb73434f1c1b76098b5b54","slug":"15243313325-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने किया वार्षिकोत्सव का बहिष्कार, प्रशासन बैक फुट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने किया वार्षिकोत्सव का बहिष्कार, प्रशासन बैक फुट पर
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के छात्रों ने संस्थान प्रशासन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए वार्षिकोत्सव का बहिष्कार किया। इसके बाद संस्थान प्रशासन ने छात्रों की मांगों का निस्तारण कर दिया है।
राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर प्रशासन व छात्रों के बीच कई मुद्दों को लेकर पिछले एक सप्ताह से तनातनी बनी हुई थी। छात्रों का कहना था कि 10 दिन बाद परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं, लेकिन अभी तक पाठ्यक्रम भी पूरा नहीं हुआ है। छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए तीन अप्रैल को प्राचार्य के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें प्राचार्य ने छात्रों को वितरित किए गए ट्रैक सूट वापस न लिए जाने तथा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों से गणवेश का शुल्क न लिए जाने की बात कही थी। अब संस्थान छात्रों से गणवेश शुल्क के नाम पर 400 रुपये वसूल रहा है। समस्याओं पर आक्रोशित छात्रों ने संस्थान के वार्षिकोत्सव का बहिष्कार किया। वहीं प्राचार्य केबी सुब्बारायडु ने कहा कि गणवेश का शुल्क न लेने व ट्रैक शूट वापस लेेने का निर्णय वापस ले लिया गया है। इस संबंध में छात्रों को भी अवगत करा दिया गया है।