{"_id":"5adb72474f1c1b84028b5cd7","slug":"15243310819-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका अध्यक्ष ने हरीझंडी दिखाकर गौ ग्रास वाहन को किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका अध्यक्ष ने हरीझंडी दिखाकर गौ ग्रास वाहन को किया रवाना
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पालिका की ओर से करीब पांच लाख की लागत से खरीदे गए गो ग्रास वाहन को हरी झंडी दिखाकर शहर की ओर रवाना किया गया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी ने कहा कि गायों के लिए चारा जुटाने के साथ ही गोशाला की व्यवस्थाओं को भी सही किया जा रहा है।
शनिवार को पालिका परिसर में गौ ग्रास वाहन को रवाना करते हुए पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी ने कहा कि इस सेवा से गोशाला में मौजूद गायों के लिए चार जुटाने में काफी मदद मिलेगी। बताया कि वाहन सुबह से नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर घरों से बचा हुआ भोजन व हरीघास आदि एकत्र कर गोशाला पहुंचाएगा। जबकि शाम के समय बाजार में घूमकर खराब हुए फल, सब्जी आदि को एकत्र करेगा।