{"_id":"5ad77b0f4f1c1b87098b52a8","slug":"152407118520-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में बने तीन प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में बने तीन प्रोफेसर
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत प्रांतीय चिकित्सा-स्वास्थ्य सेवा (पीएमएचएस) संवर्ग के तीन एसोसिएट प्रोफेसरों को प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति दी गई है। खास बात यह है कि तीनों स्थायी चिकित्सक हैं।
मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अलावा प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के कुछ चिकित्सक भी हैं। इन्हीं में से 3 एसोसिएट प्रोफेसर को प्रोफेसर पद पर नियुक्ति दी गई है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डा. विमल गुसांई, एनॉटमी विभाग के डा. केके अग्रवाल और सर्जरी विभाग के डा. केपी सिंह प्रोफेसर बन गए हैं। डा. गुसांई के प्रोफेसर बनने से फिजियोलॉजी विभाग में पीजी मान्यता मिलने की राह आसान होगी। यहां एसोसिएट प्रोफेसर पद पर हाल में हुए इंटरव्यू में एक चिकित्सक का चयन हुआ है, जिनकी जल्दी ज्वाइन करने की संभावना है। वहीं एनॉटमी की मौजूदा विभागाध्यक्ष का 30 अप्रैल को अनुबंध खत्म हो जाएगा। अधिमान वर्ष पूर्ण होने के चलते उनका अनुबंध रिन्युअल नहीं होगा। ऐसे में प्रो. अग्रवाल एचओडी बनेंगे। सर्जरी विभाग में एचओडी डा. बेअंत सिंह व डा. केपी सिंह दो प्रोफेसर हो गए हैं।