{"_id":"5ad62c544f1c1b46098b5147","slug":"152398549414compat-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों के सीजन में पैंसों का टोटा-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों के सीजन में पैंसों का टोटा-compat
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। बैंकों और एटीएम से धनराशि नहीं मिलने से लोग खासे परेशान हैं। शादियों के सीजन में बैंकों ने लिमिट तय कर दी है। शहर के अधिकांश बैंक पांच हजार से अधिक की धनराशि ग्राहकों को नहीं दे पा रहे हैं, जबकि शहर के अधिकांश एटीएम खाली पड़े हुए हैं। श्रीकोट निवासी रणवीर सिंह ने कहा कि 18 अप्रैल को उनकी बेटी की मेहंदी की रस्म होनी हैं। वह कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार आए थे, लेकिन बैंक ने पांच हजार से अधिक धनराशि देने में असमर्थता जता दी है। शहर के किसी भी एटीएम में पैंसे नहीं हैं। श्रीकोट निवासी महेश प्रसाद भी रिश्तेदार के शादी के लिए बैंक से पैंसे न मिलने पर खासे परेशान रहे। वहीं बैक अधिकारियों का कहना है कि आरबीआई चेस्ट से ही धनराशि उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे यह समस्या बनी हुई है। ब्यूरो