{"_id":"5ad62a724f1c1b58098b5084","slug":"15239850126-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव की तैयारी में जुटा उक्रांद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव की तैयारी में जुटा उक्रांद
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल ने निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं। गोपेश्वर में आयोजित बैठक में दल के केंद्रीय संगठन मंत्री सुभाष पुरोहित ने कहा कि उक्रांद ने राज्य स्थापना के बाद से ही राज्य के विकास को लेकर संघर्ष किया, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से राज्य के खजाने को लूटने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निकाय और थराली विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
दल के केंद्रीय प्रवक्ता सतीश सेमवाल ने कहा कि जन-जन को राज्य व केंद्र की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए उक्रांद आज तक संघर्ष करता आ रहा है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस का रवैया राजधानी के मुद्दे पर ढुलमुल ही रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अब्बल सिंह भंडारी, जिला मीडिया प्रभारी डा. यदुनंदन भट्ट, पृथ्वीपाल सिंह, दर्शन सिंह, सोनम बर्तवाल और अरुणा डनवासी आदि मौजूद थे।