{"_id":"5ad508b84f1c1b64098b4eaa","slug":"15239108433-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में नहीं पहुंचा कैश, एटीएम भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में नहीं पहुंचा कैश, एटीएम भी खाली
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
पछवादून और जौनसार बावर के बैंकों में सोमवार को भी कैश नहीं पहुंचा। बैंकों के काउंटर खाली पड़े रहे, कैश लेने पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा। एटीएम में भी कैश न होने की वजह से ग्राहक परेशान रहे। कुछ एटीएम में कैश होने पर वहां लंबी लाइनें लगी रहीं।
करेंसी चेस्ट से बैंकों और एटीएम में कैश न आने से कई दिनों से जौनसार बावर और पछवादून में लोग परेशान हैं। शनिवार को बैसाखी और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को लोगों को कैश मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कैश नहीं पहुंचने से परेशानी का सामना करना पड़ा। कैश की किल्लत से जौनसार में बिस्सू पर्व के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पछवादून के विकासनगर, डाकपत्थर, सेलाकुई, हर्बटपुर, सहसपुर, हरिपुर और जौनसार बावर में चकराता, त्यूनी, कालसी, अटाल, साहिया आदि जगहों पर एसबीआई, पीएनबी समेत कई बैंकों और एटीएम में कैश की किल्लत रही। बैंकों और एटीएम में नगदी लेने पहुंचे ग्राहकों को निराश लौटना पड़ा। लोगों ने सरकार और प्रशासन से बैंकों और एटीएम में कैश की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
आरबीआई की चेस्ट से ही कैश नहीं आने और बैंकों में ग्राहकों की ओर से नगदी जमा नहीं होने की वजह से समस्या बनी हुई है। देहरादून कार्यालय को पत्र लिखकर कैश उपलब्ध कराने को कहा गया है। वहां से कैश आते ही ग्राहकों को नगदी उपलब्ध कराई जाएगी।
- बिरेंद्र दत्त जोशी, एसबीआई शाखा प्रबंधक, विकासनगर