{"_id":"5ad507c84f1c1b65098b4d5a","slug":"15239106028-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोके सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोके सरकार
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
अभिभावक एसोसिएशन ने एनसीईआरटी की किताबें न पढ़ाने और मनमाना शुल्क वसूलने पर स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन ने एसडीएम के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेज कर स्कूल संचालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की।
सोमवार को एसोसिएशन से जुड़े अभिभावक कार्यवाहक अध्यक्ष कलम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम जितेंद्र कुमार को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर बताया कि नगर में दर्जनों निजी स्कूल हैं। सरकार के आदेश के बावजूद इन स्कूलों के संचालक एनसीईआरटी की किताबें नहीं पढ़ा कर रहे हैं। अभिभावकों पर निजी प्रकाशनों की किताबें खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है और मनमानी से फीस ली जा रही है। इसके अलावा बिना किसी पूर्व सूचना के ड्रेस में परिवर्तन कर रहे हैं, जिससे परिजनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द स्कूलों की मनमानी पर अंकुश नहीं लगा तो वे आंदोलन करेंगे। इस दौरान सतपाल चौहान, प्रीतम सिंह, गंभीर बडनू, प्रवीण रावत, बालकराम, सुरेंद्र चौहान, ऋषभ चौहान आदि मौजूद रहे।